SSC GD EXAM DATE AND CITY NOTIFICATION 2026 OUT

 SSC GD Constable Exam 2026: परीक्षा तिथि का नोटिफिकेशन जारी, 27 अप्रैल से शुरू होगा एग्जाम



कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आखिरकार SSC GD Constable 2026 भर्ती परीक्षा की नई तिथियों का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पहले 23 फरवरी 2026 से होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। अब संशोधित शेड्यूल के अनुसार परीक्षा 27 अप्रैल 2026 से 30 मई 2026 तक चार चरणों में आयोजित होगी। 2cb25a69


परीक्षा का पूरा शेड्यूल: 4 फेज में होगा एग्जाम

SSC ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए 'पसंदीदा सप्ताह' चुनने का विकल्प भी दिया था। परीक्षा का आयोजन इस प्रकार होगा:

- पहला सप्ताह: 27 अप्रैल 2026 से 2 मई 2026

- दूसरा सप्ताह: 4 मई 2026 से 9 मई 2026

- तीसरा सप्ताह: 18 मई 2026 से 23 मई 2026

- चौथा सप्ताह: 25 मई 2026 से 30 मई 2026 f33d


11 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक अभ्यर्थी http://ssc.gov.in पर लॉगिन करके अपने पसंदीदा सप्ताह की प्राथमिकता भर सकते थे। 


एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप कब आएगी ?

- सिटी इंटिमेशन स्लिप: परीक्षा तिथि से 8 से 10 दिन पहले जारी होगी। 19 अप्रैल 2026 को SSC ने सिटी स्लिप जारी कर दी है।

- एडमिट कार्ड: परीक्षा से 2-3 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा। किसी भी अभ्यर्थी को ऑफलाइन डाक से हॉल टिकट नहीं भेजा जाएगा। 


भर्ती से जुड़ी जरूरी बातें:

1. कुल पद: इस भर्ती के जरिए 25,487 पदों पर नियुक्ति होगी। इसमें BSF-616, CISF-14,595, CRPF-5,490, SSB-1,764, ITBP-1,293, AR-1,706 और SSF-23 पद शामिल हैं।

2. परीक्षा मोड: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) ऑनलाइन होगी और अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।

3. स्लॉट बुकिंग: इस बार आयोग ने स्लॉट बुकिंग की सुविधा नहीं दी है। अभ्यर्थी परीक्षा की शिफ्ट या शहर खुद नहीं चुन सकेंगे। सिर्फ परीक्षा सप्ताह चुनने का विकल्प था। 



SSC ने 11 अप्रैल 2026 को आधिकारिक वेबसाइट http://ssc.gov.in पर विस्तृत नोटिस जारी किया है। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर व जन्मतिथि तैयार रखें।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

نموذج الاتصال